Published on: September 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: एक मूल्यांकन
Gaurav Maheshwari
Article Status
Available Documents
Abstract
भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसकी जनसंख्या का लगभग 60 प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र में नियोजित है। भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का लगभग 24 प्रतिशत योगदान है, जबकि वर्ष 1950-51 में देश की कुल जनसंख्या का 75 प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र में नियोजित था और सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 60 प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र से प्राप्त होता था। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान निरन्तर घट रहा है। भारतीय कृषकों का कृषि से लगातार होने वाली हानि के कारण मोह भंग हो रहा है। यद्यपि किसानों के मोह भंग होने के अनेक कारण हैं, परन्तु प्रमुख कारण है भारतीय कृषि की मौसम पर निर्भरता।
भारतीय कृषि की मौसम पर निर्भरता अनेक प्रकार के जोखिमों को जन्म देती है। कई बार असमय वर्षा, ओलावृष्टि या अन्य आपदाओं के कारण खड़ी फसल पूर्णतः नष्ट हो जाती है। कृषक न तो अपना पेट भरने लायक कमा पाता है और न ही बैंक का ऋण चुका पाता है, जिससे किसान अनेक प्रकार के जोखिमों का सामना करते हैं।
प्राकृतिक आपदाएँ, जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप आदि किसानों की फसलों को क्षति पहुँचाते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है। ऐसे में फसल बीमा एक प्रभावी साधन के रूप में सामने आता है।
1985 में भारत में फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना में सभी प्रमुख फसलों को शामिल किया गया। यह योजना ऑल रिस्क कॉम्प्रिहेन्सिव क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम (सी.सी.आई.एस.) के नाम से जानी जाती थी। वर्ष 1999 में इस योजना का नाम परिवर्तित कर राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना कर दिया गया, परन्तु सार्वजनिक क्षेत्र में होने के कारण बीमा दावों, प्रीमियम आदि के सही निर्धारण न होने की वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ।
इसी क्रम में वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की। यह योजना किसानों को फसल हानि की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा देने हेतु एक क्रांतिकारी कदम के रूप में देखी गई। इस योजना के अन्तर्गत निजी कम्पनियों के लिए भी फसल बीमा के क्षेत्र को खोल दिया गया।
How to Cite this Paper
Maheshwari, G. (2026). प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: एक मूल्यांकन. International Journal of Creative and Open Research in Engineering and Management, <i>02</i>(9), 1-9. https://doi.org/10.55041/ijcope.v2i9.005
Maheshwari, Gaurav. "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: एक मूल्यांकन." International Journal of Creative and Open Research in Engineering and Management, vol. 02, no. 9, 2026, pp. 1-9. doi:https://doi.org/10.55041/ijcope.v2i9.005.
Maheshwari, Gaurav. "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: एक मूल्यांकन." International Journal of Creative and Open Research in Engineering and Management 02, no. 9 (2026): 1-9. https://doi.org/https://doi.org/10.55041/ijcope.v2i9.005.
References
- महाजन, एस. एस. और बोबडे, ए. एम. (2012), “एन.ए.आई.एस. की वृद्धि भारत में फसल बीमा का एक अध्ययन।” वॉल्यूम-3, पृ.-1-16।
- मनोजकुमार के., श्रीकुमार बी. और अजीत कुमार जी. एस. (2003), “फसल बीमा योजना–वायनाड जिले के केले किसानों का एक अध्ययन।” केरल रिसर्च प्रोग्राम ऑन लोकल लेवल डेवलपमेंट, सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज चर्चा पत्र नं.-54, पृ.-1-13।
- सादती एस. ए., घोबादी एफ. आर., सादुती एस. ए., मोहामुदी वाई., शरीफी ओ. और अस्केरेह ए. (2010), “किसानों में फसल बीमा अपनाने पर प्रभावी कारकों का सर्वेक्षण: बांग्लादेश देश का एक अध्ययन।” अफ्रीकन जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, वॉल.-5, नं.-16, पृ.-2237-2242।
- सुंदर जे. और रामकृष्णा एल. (2013), “किसानों की जागरूकता, धारणा और फसल बीमा में शामिल होने और भुगतान करने की इच्छा पर एक अध्ययन।” इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट इनोवेशन, वॉल्यूम-2, अंक-1, पृ.-48-54।
- राठौर वंदना (2017), “भारत में पीएमएफबीवाई और अन्य फसल बीमा मॉडलों का प्रदर्शन।” इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट, वॉल.-2, अंक-5, आईएसएसएन-2455-4030, पृ.-602-607।
- सोना एच. सी. और मुनिराजु वाई. (2018), “भारत में फसल बीमा की स्थिति: कर्नाटक राज्य के कोडगु जिले के संदर्भ में एक अध्ययन।” इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, वॉल.-5, अंक-3(9), पृ.-1-13।
- शर्मा, आर. एवं सिंह, पी. (2020), “भारत में फसल बीमा योजनाओं का प्रभाव: एक जिला-स्तरीय अध्ययन।” भारतीय कृषि अर्थशास्त्र जर्नल।
- राष्ट्रीय वर्षा आधारित क्षेत्र प्राधिकरण (2022), “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल व्यवहार्यता अध्ययन।”
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (2023), “फसल विविधीकरण और जोखिम प्रबंधन पर शोध अध्ययन।”
- एशियाई विकास बैंक (2023), “एशिया में कृषि जोखिम प्रबंधन और बीमा।”
Ethical Compliance & Review Process
- •All submissions are screened under plagiarism detection.
- •Review follows editorial policy.
- •Authors retain copyright.
- •Peer Review Type: Double-Blind Peer Review
- •Published on: Sep 07 2026
This article is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License. You are free to share and adapt this work for non-commercial purposes with proper attribution.

